Saturday, March 13, 2010

जीवन का सच अब समझने लगा हूँ.
बुलबुलों का किनारा समझने लगा हूँ.
पानी में कंकर की हलचल लहर से.
डरने लगा था सँभलने लगा हूँ.

निकटता से महसूस लो ज़िन्दगी को,
अपने पराये मदद बन्दगी को,
दवा का, शफा का,  दुआ का, कृपा का,
जुदा है असर अब समझने लगा हूँ,
धारा के विपरीत बस तैरने से,
बचने लगा था, मचलने लगा हूँ.

ये आती औ जाती सुबह-शाम मेरी,
खिली धूप, बारिश, उमंगें हैं मेरी,
समय का ये अब, अभी का समय ही,
मेरा है बस ये समझने लगा हूँ.
देख ओढ़े निराशा की घिरती शिकन,
जमने लगा था, पिघलने लगा हूँ.

कर्त्तव्य गति को ज़रा तेज़ कर दो,
संकल्प दृढ, लक्ष्य नज़दीक कर लो,
बढ़ा दो क़दम कल की परवाह न करना,
इशारा सबक है, समझने लगा हूँ.
बदलने का परचम लिए हाथ था मैं,
मुड़ने लगा था, पलटने लगा हूँ.

No comments:

Post a Comment