Saturday, March 13, 2010

जीवन का सच अब समझने लगा हूँ.
बुलबुलों का किनारा समझने लगा हूँ.
पानी में कंकर की हलचल लहर से.
डरने लगा था सँभलने लगा हूँ.

निकटता से महसूस लो ज़िन्दगी को,
अपने पराये मदद बन्दगी को,
दवा का, शफा का,  दुआ का, कृपा का,
जुदा है असर अब समझने लगा हूँ,
धारा के विपरीत बस तैरने से,
बचने लगा था, मचलने लगा हूँ.

ये आती औ जाती सुबह-शाम मेरी,
खिली धूप, बारिश, उमंगें हैं मेरी,
समय का ये अब, अभी का समय ही,
मेरा है बस ये समझने लगा हूँ.
देख ओढ़े निराशा की घिरती शिकन,
जमने लगा था, पिघलने लगा हूँ.

कर्त्तव्य गति को ज़रा तेज़ कर दो,
संकल्प दृढ, लक्ष्य नज़दीक कर लो,
बढ़ा दो क़दम कल की परवाह न करना,
इशारा सबक है, समझने लगा हूँ.
बदलने का परचम लिए हाथ था मैं,
मुड़ने लगा था, पलटने लगा हूँ.

The Bigening





मेरा नाम मनमोहन भारद्वाज है.

        मेरे सृजनात्मक लेखन की शुरूआत सन १९७७ के आस-पास हो गयी थी. किन्तु विधिवत संग्रहण प्रवृत्ति का उदय १९८० में हो पाया. पहले कॉलेज पत्रिका में और फिर तमाम अन्य माध्यमों के जरिये से यह प्रस्फुटित होता रहा. अब इस नए ब्लॉग माध्यम पर अपनी कुछ रचनाएँ ब्लॉग रचनाकारों के बीच दे रहा हूँ- पढ़कर उचित टिप्पणियां देंगे तो प्रसन्नता होगी. स्वयं पढ़ें और अपने रचनाकार मित्रों को भी पढने के लिए प्रोत्साहित करें.